8 रसोई युक्तियाँ जो पैसा और स्थान बचाये

ANTRASIT MUTFAK, Ada Ahşap Ada Ahşap Moderne Küchen
Loading admin actions …


भारतीय परिवार के लिए रसोईघर सबसे महत्वपूर्ण कमरा है जिसके सजावट और रखराव में पूरे परिवार का योगदान होता है। रसोईघर हमेशा ऐसा बनाना चाहिए जो इसकी बहु-कार्यात्मक अंतरिक्ष का उपयोग करने में सक्षम हो और जिसमे एक वक़्त पर काम-से-काम दो वयक्ति काम कर सके।

कार्यात्मक रसोई बनाने के कोशिश में कई बार हम जितना ज़ियादा सोचते हैं उसे अपने सहूलियत योग्य कार्यस्थल बनाना उतना मुश्किल हो सकता है। यहां 8 प्रेरणादायक रसोई विचार हैं जो आपके अंतरिक्ष में पैसा और स्थान दोनों बचाने में मदद करेंगे।

1. अलमारी के दराज

रसोईघर को व्यवस्थित और कार्यात्मक बनाने का जटिल कार्य, अलमारी के अंदर सुव्यवस्थित तरीके से दराज जोड़कर प्राप्त किया जा सकता है। ये दराज अनेक डिजाइन और आकर के हो सकते है जिन्हे ज़रुरत और सुविधा अनुसार अलमारी के अंदर या दरवाज़ों में लगाया जाता है। अगर ज़रुरत के मुताबिक, दराज़ योजनाबद्द तरीके से बनवाये जाय तो रसोईघर के सारे सामान को दृष्टि से बाहर रखने में मदद करेंगे।

2. डबल दराज

 कई छोटी चीजें हैं जो हम अपनी रसोई में जमा करते हैं, चाहे वे रसोई के उपकरण या  सफाई के सामान। ये डबल डेकर दराज़ जो एक दरवाज़े में समां जाएँ  इस तरह से विविध सामानों को व्यवस्थित करने का एकदम सही तरीका है।

3. सृजनात्मक दीवार की अलमारियों

सुन्दर और कलात्मक दीवार की अलमारियों को रसोई से जोड़कर व्यक्तिगत रूप देने का एक सृजनात्मक तरीका है जिसे आप एक अनुभवी बढ़ई से बनवा सकते है या बाजार से बने-बनाये खरीद कर लगवा सकते हैं।  ये अलमारियों को ज़रुरत के अनुसार कहीं भी रखा जा सकता है, जहां आपकी बेहतर पहुंच हो और अतिरिक्त भंडारण देने की इच्छा रखते हैं।

4. फोल्डिंग खाने का टेबल

कई बार वक़्त की कमी के कारन लोगों के पास भोजन को तरतीब के साथ खाने के मेज पर सजा कर आराम से खाने का वक़्त नहीं होता और रसोईघर में बातें करते हुए थोड़ा सा खाकर काम निबटाने के लिए चल पड़ते हैं। इसलिए अपने रसोई काउंटर या द्वीप पर इस तरह की एक छोटी तह करने वाले मेज जोड़ने से आपको उसके लिये अतिरिक्त जगह की आवश्यकता नहीं होगी। जब आपके यहाँ ज़ियादा मेहमान होंगे तब यह न केवल उन्हें आराम से भोजन करवाने के लिए अतिरिक्त स्थान देगा बल्कि आपको उन्हें आसानी से परोसने के लिए भी अनुमति देगा।

5. रसोईघर में खाने का बार

रसोईघर में खाने का एक बार इकाई आवश्यक है, खासकर अगर आप मेहमानों को यहाँ स्नैक्स इत्यादि परोसना चाहे । रसोई के खाली कोनों को भरने के लिए इस तरह का ब्रेकफास्ट बार एक आदर्श विचार हो सकता है।

6. आसान दराज

 रसोई घर की अल्मारिओ में बाहर की ओर स्लाइड करके आने वाले दराज जोड़ने से आपको संग्रहण स्थान को अधिकतम करने में मदद मिल सकती है। ज़्यादातर लोग रसोई काउंटर पर ध्यान देते है जिसके कारन हर रसोई में इसकी प्रबल भूमिका होती है लेकिन उनके नीचे के स्थान को पूर्ण रूप से उपयोग नहीं किया जाता है । इस स्थान का सही उपयोग करने के लिए अलमारियां और सही आकर के बाहर खींचने वाले दराज से जोड़ दिया जाए तो सुविधा और सुगमता दोनों का एहसास होगा।

7. बहु प्रयोजन रसोई द्वीप

रसोई द्वीपों का सबसे बड़ा फायदा है कि ये हमारे लिए अतिरिक्त तैयारी सतह प्रदान करते हैं। लेकिन अंतरिक्ष का सदुपयोग करना हो तो बड़े अवरुद्ध द्वीप बनाने के बजाय, एक ऐसा द्वीप बनाये जो बहु-उद्देश्य हो और संग्रहण इकाई के रूप में भी काम कर सकता हो। इस आधुनिक रसोईघर की तरह द्वीप को क्रॉकरी और कटलरी के अलमारी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है जिससे चीजों को बेहतर और त्वरित पहुंच मिलती है।

8. बहुआयामी रसोईघर बनाएं

रसोई को बहुआयामी स्थान बनाने के लिए सबसे आसान तरीका है की काउंटर के ऊपर दीवार और खुले शेल्फ में हुक लगाए जिनमे छोटे औजार लटका sake। यह अलमारियों के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है क्योंकि आप दीवार पर सभी उपयोगिता वस्तुओं को सीधे लटका सकते हैं। रंगीन बर्तन और असामान्य औजार सजावट का नया आयाम जोड़ते हुए रसोई को जीवंत बनाने में मदद करते हैं।

अधिक प्रेरणादायक डिजाइनों के लिए इन 25 रसोईघर डिजाइन करने के विचारों को ज़रूर देखें ।

Benötigen Sie Hilfe mit einem Projekt?
Beschreiben Sie Ihr Projekt und wir finden den richtigen Experten für Sie!

Highlights aus unserem Magazin