बांस एक तगड़ा पर हल्का और अविश्वसनीय रूप से नवीकरणीय सामग्री है जो घर के सजावट तथा फर्नीचर के लिए भी उपयुक्त विकल्प बन गया है। चाहे आप घर सुधार के विकल्प की तलाश में हों या ऐसा पदार्थ ढून्ढ रहे हों जो सामर्थ्य, कार्यक्षमता, सौंदर्यशास्त्र और पर्यावरण के बीच सही संतुलन बनाये रखे, हर क्षेत्र में बांस रामबाण के रूप में कार्य करता है। ये घरों के अंदर, फर्श, दीवार, खिड़की के उपचार, फर्नीचर और सज्जा के सामान के रूप में सर्वत्र भूमिका निभाते हैं।
इस विचार पुस्तक में होमिफ़य के आतंरिक सज्जाकारो ने इस लोकप्रिय सामग्री के नए प्रयोगों को प्रस्तुत किया है जिन्हे आप भी अपना सकते हैं।
जैसा कि यहां देखा गया है, बांस का फर्श इस न्यूनतम और आधुनिक बेडरूम को आकर्षक स्पर्श देता है जो शायद इससे महंगे और दृढ़ लकड़ी इ फर्श में न मिले और उसके तुलना में, बांस सस्ता, मजबूत और कम-रखरखाव वाला फर्श विकल्प है जो हल्के साबुन और पानी के साथ आसानी से साफ होता है। बांस के फर्श, पर्यावरण के अनुकूल सज्जाकारों के बीच भी पसंद किया जाता है क्योंकि यह नमी के प्रतिरोधी है और अन्य लकड़ी प्रजातियों की तरह दीमक को आकर्षित नहीं करता है। इसकी विस्तृत रंग तालिका विविध विकल्प प्रदान करता है और चाहे आप क्लासिक लकड़ी के फर्श पर नज़र डालना चाहते हैं या हलके और गहरे रंगो के परस्पर क्रिया के साथ एक आधुनिक फर्श चुनते हैं, बांस इन सब ज़रूरतों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।
प्राकृतिक सामग्री से बना ये बॉस का बाड़ इस आँगन के पिछवाड़े को एक उष्णकटिबंधीय अभयारण्य की तरह महसूस कराता है। बांस का ये घेरा घर को गुप्तता देने के साथ इस हिस्से को सुसंहति स्पर्श देता है, अन्यथा यह हिस्सा खुला लगता है।
यह अन्यथा असाधारण बांस की लकड़ी की सीढ़ी साफ-लाइन वाले रंगीन घेरों के बीच स्थापित कदमों की उड़ान का समर्थन करने वाले क्षेत्र के बजाय कलात्मक टुकड़े जैसा लगता है। इस तरह की सीढ़ी के द्वारा बांस घर का केंद्रस्थाना बन जाता है जो इस आकर्षक स्पर्श देता है।
यह क्षेत्र में प्राकृतिक बॉस के फर्नीचर और सज्जा के वस्तुवो के इलावा प्रकाशमान छत भी यहाँ एक और किस्म के घास के साथ सजा है। आप देख सकते है की अलग-अलग किस्म के लकड़ियों से बने घर में जहाँ कुर्सी और टेबल भी बांस के बने हो अंदर से कैसे लगते हैं जिनमे सारे आधुनिक सहूलियत के बिजली के उपकरण भी लग सकते हैं।
इस बाथरूम में गहरे रंग के बांस सफ़ेद संगमरमर के काउंटर और सिंक तथा स्टील के नल के लिए ख़ूबसूरत पृस्ठभूमि प्रदान करते हुए नरम खिंचाव भी प्रदान करते हैं। पानी के अनुकूल बांस ग्रह बजट के लिए भी हलके विकल्प है और इस तरह से गीला क्षेत्रों के लिए आकर्षक चयन।
ये पर्दा ग्रह्स्वामी के हरियाली के ओर झुकाव को सुन्दर तरीके से दर्शाता है। बांस के पौधों को बढ़ने और बनाए रखने के लिए आसान ओर ऊर्ध्वाधर बाड़ अधिक स्थान नहीं लेते हैं, लेकिन जल्दी ही बालकनी को एक उद्यान अभयारण्य में परिवर्तित कर देता है।
ऊर्जा के संरक्षण के बारे में बात हो रही हो तो क्यों न बांस के सजावट पर नज़र डाला जाय जो नए स्तर का सौंदर्य स्पर्श जोड़ते हैं। कल्पना कीजिए कि बांस की इस तरह के लैंप अपने बैठक क्षेत्र पर लटकाया गया है जो कमरे में प्रकाश को फैलाये बिना खाने की मेज के इर्दगिर्द प्रकाश केंद्र को सुनिश्चित करता है।
बांस के बाहरी छत का उपयोग अपने सामने ओर पीछे के आँगन क्षेत्र के इलावा छत पर और गेट से लेकर प्रवेश द्वार तक के हिस्से को प्राकृतिक रूप-रंग देने के लिए लगाया जा सकता है। यह छत आपके आंगन को बारिश के पानी को दूर रखने के साथ-साथ प्राकृतिक प्रकाश को आने की अनुमति देते हुए घर को बाहर से एक नया और जैविक रूप देने में मदद करता है।
बांस के कुछ ओर आकर्षक घर सज्जा उपाय के लिए इस विचार पुस्तक को देखें।